शामली

पेंशनरों को घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा

कोषागार में आने की जरूरत नहीं, मोबाइल ऐप से भेज सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। कोषागार शामली से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए पेंशनरों को कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी धीरज कुमार ने पेंशनरों को घर बैठे स्मार्टफोन के माध्यम से ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा की जानकारी दी है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि जिन पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र की वैधता समाप्त हो रही है, वे अपने अथवा परिवार के सदस्यों के स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप तथा जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद ऐप खोलकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करते हुए अपना जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन कोषागार में भेज सकते हैं। इस सुविधा का लाभ भविष्य में भी दोबारा लिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय पेंशनरों को बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड तथा पीपीओ संख्या सावधानीपूर्वक भरनी होगी, जिससे जीवन प्रमाण-पत्र भेजने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button