शामली

चार डस्टबिन से स्वच्छता की नई पहल, महिलाओं और बच्चों को बनाया जा रहा स्वच्छता का सारथी

घर-घर पहुंचकर कचरा पृथक्करण के लिए किया जा रहा जागरूक, स्वच्छ थानाभवन बनाने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थानाभवन। नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत थानाभवन द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों को स्वच्छता का सारथी बनाकर घर-घर कचरा पृथक्करण की आदत विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मुशायदा पत्नी हाजी राव जमशेद के निर्देशानुसार नगर पंचायत की टीम और आईईसी टीम द्वारा विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों को कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को चार डस्टबिन के महत्व और उनके सही उपयोग की जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि घरों से निकलने वाले गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक एवं सेनेटरी अपशिष्ट को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग एकत्रित करना आवश्यक है। इससे कचरे का उचित संग्रहण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है।
नगर पंचायत की टीम लोगों को समझा रही है कि कचरे को एक साथ मिलाकर फेंकने के बजाय शुरुआत से ही अलग-अलग रखना स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों को स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने तथा परिवार और आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल सफाई कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अभियान का सक्रिय भागीदार बनाना है। महिलाओं एवं बच्चों को स्वच्छता का सारथी बनाकर घर-घर कचरा पृथक्करण की आदत विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पंचायत ने आमजन से अपील की है कि स्वच्छ थानाभवन के निर्माण में प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए, घर में चार डस्टबिन अपनाए और कचरे का पृथक्करण अपनी दैनिक आदत बनाए, ताकि जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान सफल हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button