मुरादाबाद

स्वदेशी जागरण मंच की महिला इकाई की बैठक आयोजित हुई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को सिविल लाइंस गायत्री चेतना केंद्र में स्वदेशी जागरण मंच महिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य महिला इकाई का विस्तार एवं आगामी अभियान एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करना था।  बैठक में विभाग महिला प्रमुख अंजू त्रिपाठी ने स्वदेशी आंदोलन एवं स्वदेशी जागरण मंच के गठन एवं कार्य क्षेत्र पर चर्चा की। जिला महिला प्रमुख पूनम चौहान ने दैनिक जीवन में स्वदेशी को कैसे आत्मसात करें विषय पर संबोधित किया। महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन ने स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने पर चर्चा की। उन्होंने कहा की एक महिला का स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है। वह उसे आत्मविश्वास और घर को आर्थिक ताकत देता है। संतोष नारंग को महिला इकाई की सुरक्षा घोषित किया गया।
बैठक में डॉ पूनम गुप्ता, शोभना गुप्ता, विशाखा रस्तोगी,  अलका रानी, डॉ अनीता अग्रवाल एवं अंशु जैन को स्वावलंबी भारत अभियान की टोली से जोड़ा ।
रेनू गुप्ता, सोनू आर्य, नीलम  भुईहार,सुगंध कपूर, भारती अरोड़ा एवं मीनू विज को स्वदेशी जागरण मंच की जिला इकाई में स्थान दिया गया। गुरमीत कौर एवं पुष्पा सोलंकी को महानगर की टोली में स्थान दिया गया।
बैठक का संचालन पुष्पा सोलंकी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ राजीव कुमार, डॉ ऐ के अग्रवाल , प्रशांत शर्मा, शशि किरण, काषीश चौहान, अंशु जैन, पूजा माथुर आदि रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button