बिजनौर

पांच साल की बदहाली पर खबर का असर।

खुली प्रधान की आंखें, गंदे रास्ते का काम हुआ शुरु।

हालांकि ग्रामीणों का कहना है‌ कि केवल रास्ता ठीक कराने से समस्या खत्म नहीं होगी। गांव में नियमित सफाई, नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जानी चाहिए। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर टिकी है‌ कि शुरू हुआ काम कितनी मजबूती से पूरा होता है।और गांव को वास्तव में गंदगी व जलभराव से कब स्थायी निजात मिलती है। जिसमें ग्राम वासियों की निगाहें अधिकारियों पर टिकी हुई है।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर में पिछले करीब पांच वर्षों से गंदगी वह, कीचड़ और जलभराव का दंश झेल रहे ग्रामीण जिसमें आखिरकार राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों की बदहाल स्थिति को जब पत्रकार साथियों ने प्रमुखता से उठाया तो खबर का असर दिखाई दिया। जिसमें प्रशासन के आदेश के बाद ग्राम प्रधान ने गंदगी और कीचड़ से भरे रास्ते को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया। गया लेकिन ग्रामीणों का कहना है। कि लंबे समय से रास्ते की हालत बेहद खराब थी। बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण यहां से निकलना तक मुश्किल हो जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि पांच वर्षों से प्रधान की नाकामी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा था। लोगों का कहना है। कि जब उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया गया तो आखिरकार प्रधान की आंखों से पट्टी खुली और बदहाल रास्ते को सही कराने का काम शुरू हुआ लेकिन गंदगी और बदहाल रास्ते का दंश झेल रहे ग्रामवासियों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है।कि पत्रकारों ने उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया, जिसके बाद गांव में रास्ते को दुरुस्त कराने की कार्रवाई शुरू हो सकी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आगे भी गांव की अन्य समस्याओं को इसी तरह प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button