बिजनौर

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों-कर्मचारियों ने भरी हुंकार।

निकाली पेंशन तिरंगा यात्रा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज बिजनौर में हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों ने पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय आह्वान पर टीईटी अनिवार्यता, एनपीएस और निजीकरण के विरोध में यह यात्रा इंदिरा बाल भवन से शुरू होकर जिला अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिक्षकों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और यात्रा का समापन किया गया।

टीईटी अनिवार्यता काला कानून : चंद्रहास सिंह

यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व बेसिक शिक्षा परिषद में नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का काला कानून सरकार द्वारा थोपना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था के स्थान पर नई पेंशन व्यवस्था लागू करना केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा देना है। पुरानी पेंशन में ही देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जिसमें मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत और महिला विंग जिलाध्यक्ष वसीम बानो ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है और इसके लिए अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा, पेंशन तिरंगा यात्रा में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिला संरक्षक देशराज सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गय्यूर आसिफ, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोबिन हसन, विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लौकेन्द्र चौधरी सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के हजारों शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। तथा
इस दौरान अटेवा के जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलोत, जिला मंत्री नवीन चौधरी, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र चौधरी, आईटी सेल प्रभारी नीरज सिसौदिया, तहसील प्रभारी सुभाष चंद्र, आफताब अहमद, अरुण कुमार, पंकज कटारिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक- कर्मचारी शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button