बरेली

एसपी सिटी ने कांवड़ सहायता केन्द्र और सीबीगंज थाने का किया निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत झुमका तिराहा स्थित कांवड़ पुलिस सहायता केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, ड्यूटी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके बाद एसपी सिटी द्वारा झुमका तिराहा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था देखी गई और पीआरवी ड्यूटी को भी चेक किया गया।
तत्पश्चात थाना सीबीगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button