बरेली
अलका गुप्ता – रचित काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय काव्यधारा बरेली इकाई के तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड स्थित आजाद पैलेस में कवि सम्मेलन, पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद एवं विशिष्ट अतिथिगण रामपुर से पधारे राजवीर सिंह ‘राज’, रागिनी गर्ग ‘चुनमुन’ एवं स्थानीय कवयित्री अलका गुप्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। माॅं शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



