ललितपुर

 राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला जज/अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसम्बर 2025 के आयोजन के सम्बन्ध में जनपद के समस्त नोडल अधिकारी के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव मयंक जायसवाल, एएसपी कालू सिंह, एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम, एआरटीवी वी.के., एलडीएम रंजीत कुमार, डीआईओ, एसडीओ पुष्पेन्द्र सिंह, एसआई नगर पालिका जितेन्द्र स्वरूप, जल संस्थान एक्सईएन मुंशीलाल वर्मा, एलईओ अनिल, एसओसी राकेश कुमार, विद्युत वितरण-2 वीरवल सिंह, सब डीएफओ सतेन्द्र तोमर उपस्थित रहे। बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को नियत करें एवं अधिक से अधिक नोटिस की तामीली करावें तथा हर संभव प्रयास करें, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button