बरेली
इनरव्हील की पहल: आंगनवाड़ी के बच्चों के बचपन में भरे खुशियों के रंग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनरव्हील साउथ ग्लोरी ने आंगनवाड़ी को गोद लेकर उसे नया और सुंदर स्वरूप दिया। बच्चों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की गई, निःशुल्क लाइब्रेरी बनाई गई, रंग-रोगन कराया गया, पंखा, चेयर्स-टेबल्स की व्यवस्था की गई और इनरव्हील की ब्रांडिंग कराई गई।
यह प्रोजेक्ट चार्टर प्रेसिडेंट DESO डॉ. नीलू मिश्रा, प्रेसिडेंट अनुपमा शर्मा, सेक्रेटरी गुरदीप, CGR वंदिता, IPP डॉ. सुधा भाटिया एवं ट्रेजरर सीमा के सहयोग और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें शालिनी अग्रवाल, मेघा छतवाल का सराहनीय सहयोग रहा, जबकि आकांक्षा के प्रयासों से प्रोजेक्ट व्यवस्थित रूप से पूरा हुआ।




