गाजियाबाद

प्लॉट विवाद में जमकर बवाल, फायरिंग कर भागे आरोपी

खड़खड़ी गांव में 100 गज के प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद , तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने जताया जान का खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी (गाजियाबाद)। लोनी कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने प्लॉट पर कब्जे का विरोध करने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खड़खड़ी निवासी रोहित खारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे गांव के ही हरेन्द्र खड़खड़ी पुत्र तेजपाल उर्फ हट्टी, कपिल पुत्र फिरे और सोनू पुत्र प्रकाश ने 100 गज के प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस वाहन का सायरन सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी फायरिंग करते हुए भागे।

रोहित खारी का कहना है कि आरोपियों के व्यवहार से उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने आरोपियों से अपनी और परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

लोनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोहित खारी की तहरीर के आधार पर हरेन्द्र, कपिल और सोनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे  सी सी टी वी फुटेज के देखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button