गाजियाबाद
लोनी में भाजपा नेता रवि धामा ने कराया मृत बेसहारा गौमाता का अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद): लोनी की रामेश्वर पार्क कॉलोनी में रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि धामा ने मृत पड़ी एक बेसहारा गौमाता का अंतिम संस्कार कराया। समाजसेवी पवन बंसल गोठरा ने कॉलोनी में गौमाता के मृत होने की सूचना रवि धामा को दी, जिस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
रवि धामा ने स्थिति की जानकारी खन्ना नगर पुलिस चौकी इंचार्ज दिवाकर सिंह को दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दिवाकर सिंह दारोगा अजय कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रवि धामा ने नगरपालिका इंस्पेक्टर राजकुमार से जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने ऑपरेटर मुन्ना को तुरंत भेजा।
जेसीबी मशीन की सहायता से कॉलोनीवासियों और गौसेवकों के सहयोग से मृत गौमाता का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर गौसेवक आदर्श राजपूत, ईनाम, फौजी साहब सहित दर्जनों गौभक्त मौजूद रहे। कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता रवि धामा और पुलिस प्रशासन का आभार जताया, जिन्होंने तुरंत पहल करते हुए मृत गौमाता का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया।

