बालाघाट

जूनियर बॉयस नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के फाइनल मे उत्‍तरप्रदेश ने असम को हराया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : 26 जुलाई से प्रारंभ हुई 16 वर्ष से कम आयु के जूनियर ब्‍वायज फुटबॉल प्रतियोगिता बीसी राय ट्राफी का फाइनल मैच 05 अगस्‍त को रेंजर कॉलेज ग्राउंड में उत्‍तरप्रदेश और असम की टीमों के बीच खेला गया। इसमें उत्‍तरप्रदेश की टीम ने 3-0 से असम की टीम को पराजित किया  मैच के शुभारंभ के पूर्व अतिथियो द्वारा खिलाडि़यों का परिचय प्राप्‍त किया गया। उत्तरप्रदेश फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष अरविन्द मेनन ने मैच के बाद मोबाईल पर उत्तरप्रदेश की टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं और अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए टीम के सभी खिलाडि़यो की सराहना  फाइनल मैच में उत्तरप्रदेश की टीम ने पहले हाफ में 01 गोल कर असम की टीम पर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी उत्‍तरप्रदेश की टीम असम पर हावी रही और एक के बाद एक 02 गोल कर दिये। इस प्रकार उत्‍तरप्रदेश की टीम ने 3-0 से असम की टीम को पराजित कर ट्राफी पर अपना कब्‍जा कर लिया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने विशेष रूप से असम की टीम को असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। फाइनल मैच के दौरान रेंजर कॉलेज में जश्न का माहौल था, जहां दर्शकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उत्तरप्रदेश की टीम ने जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया और खिलाड़ियों को बधाई दी।
             फाइनल मैच के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर  मृणाल मीना, एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, आयोजन समिति के अध्‍यक्ष  रमेश रंगलानी, समिति के पदाधिकारी अभय सेठिया, महेंद्र सुराना, श्रीमती लता एलकर,  गणेश अग्रवाल,  गोपाल आडवाणी,  तपेश असाटी, सुनिल यादव,  किरण भाई त्रिवेदी,  ऋषभ वैद्य, अन्‍य गणमान्‍य नागरिक एवं बड़ी संख्‍या में दर्शकगण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button