झुंझुनू
गुढ़ागौड़जी में सर्व समाज की बैठक अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रैली निकालने का लिया निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। अंबेडकर विचार मंच कार्यालय गुढ़ागौड़जी में सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल 2026 को सांय 3 बजे विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया। जिसमे बाबा साहब, महात्मा बुद्ध, ज्योतिबा फुले, भगत सिंह, एपीजे अब्दुल कलाम, महापुरुषों की झांकी निकाली जाएगी। बैठक में पंकज खाजपुरिया, राजीव दायमा, सीताराम रसग़निया, रामकरण नारनौलिया, महेंद्र चनानिया, महेंद्र कलावत, बुधराम कांटीवाल, सुनील, धर्मपाल, राहुल, बंटी, जितेंद्र गोठवाल, लोकेश, विकास, राजवीर, नरेन, मोनू, गोकुल माहीच, कजोड़मल, आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



