बोकारो

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट चंदनक्यारी प्रखंड कमेटी गठित अध्यक्ष सागर महथा व सचिव जन्मेंजय महतो चुने गए

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। जिले के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित वन विभाग के सभागार में जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी जे यू जेे बोकारो की अध्यक्षता में चंदनकियारी प्रखंड के पत्रकारों की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की आपसी एकता को मजबूती प्रदान करने आगामी 15 अप्रैल को बोकारो के सेक्टर चार में होने वाले सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की सदस्यता ग्रहण करने निर्भीक व सहज पत्रकारिता के मार्ग प्रशस्त करने पर विचार मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चंदनकियारी प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सागर महथा सचिव जन्मेजय महतो, उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह जयदेव सूत्रधार मनोज महतो नरेन शेखर मुकेश दास, कोषाध्याय सुदाम सिंह सह सचिव मनोज सिंह नितेश कुमार ओम तिवारी चंद सागर माता चुने गए। बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने सभी पत्रकारों से आगामी 15 अप्रैल को होने वाले जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए अथक प्रयास करने पर बल दिए। बैठक में मुख्य रूप से रवि कुमार वर्मा मानिक सिंह नरेंन शेखर तीरथ चौधरी राजेश राज युधिष्ठिर महतो राशिक राय जयदेव सूत्रधार मुकेश महथा राधे श्याम सिंह मनोज सिंह मनोज महतो सुदाम सिंह चौधरी जन्मेंजय महतो विक्रम महथा चांद सागर महथा जावेद अख्तर नितेश ओम तिवारी आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button