खैरथल

महान क्रांतिकारी एवं आजादी के नायक थे भगत सिंह — हिमांशु शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

अलवर/खैरथल : महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से देश के महान सपूत एवं शहीद ए आजम भगत सिंह महान क्रांतिकारी सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर जिला संयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति हिमांशु शर्मा ने कहां की देश की आजादी के लिए महावीर सपूत हंसते-हंसते हाथी फैंसी के फंदे को गले लगा लिया लाला लाजपत राय की मौत का बदले बदला लेने के लिए सांडर्स की हत्या से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए बिगुल बजा दिया तीनों महान क्रांतिकारी निर्भीक विचारक और निडर देशभक्त थेl भगत सिंह ने असेंबली में बम फेंक कर भी अंग्रेजों को देश छोड़ने का कड़ा संदेश भी दिया थाl सुखदेव थापर एक महान  रणनीतिकार थे,राजगुरु एक महान और कुशल निशानेबाज रहे जिन्होंने सांडर्स की हत्या में भगत सिंह का साथ दिया थाl ब्रिटिश हुकूमत इन तीनों महान क्रांतिकारीयों से घबरा गई

उन्हें अदालत के द्वारा फांसी की सजा 24 मार्च को निश्चित की गई थी,लेकिन ब्रिटिश हुकूमत ने षड्यंत्र रचकर 23 मार्च 1931 को शाम 7:30 बजे ही फांसी लगा दी गई और हमारे वीर महान सपूत हंसते-हंसते फांसी के फांसी के फंदे पर चढ़ गए इंकलाब जिंदाबाद का नारा देकर आवाज को बुलंद किया आज समिति की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन कर वीर सपूतों को याद किया
इस अवसर पर संरक्षक के जी गुप्ता, जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज मनोज शर्मा, सत्यनारायण सोमवंशी, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजेश गुप्ता,सीताराम शर्मा,  रोहिताश नरूका, अतुल नाथ योगी,नितिन गॉड, अजय घील,सतीश शर्मा, अमित छोकर, राजेंद्र शर्मा, बबली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थेl
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button