सिंगरौली

ग्राम पंचायतों में किया गया सुशासन सप्ताह का आयोजन 

जन सेवा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जाए –  गोमे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के मध्य ‘सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करना, जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता को सुदृढ़ करना है। कलेक्टर  गौरव बैनल ने प्रशासन गांव की ओर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जगदीश गोमे को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
अभियान के दौरान तहसील, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में जनशिकायतों का मौके पर ही पंजीयन कर यथासंभव निराकरण किया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार 21 दिसम्बर को खटखरी, देवरी, रेही, मिसिरवां, बकिया ,जोबगढ़ ,जोगयनी ,शिवपुरवा ,नौगई तथा अन्य ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button