मेरठ

एमआईटी में यौन उत्पीड़न रोकथाम व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

छात्रों की सक्रिय भागीदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) कॉलेज में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश) एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ. संजय माथुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. पल्लवी जैन, रूपल चौधरी, शुभम, सलोनी एवं आबिद द्वारा किया गया, जिनके प्रयास सराहनीय रहे। कार्यशाला के दौरान छात्रों को जागरूक करने हेतु नाटक (स्किट), पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन तथा विभिन्न जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति समझ और संवेदनशीलता विकसित हुई।

स्लोगन प्रतियोगिता में इंदु सैनी ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय एवं लक्ष्यित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में बीबीए की श्रुति शर्मा प्रथम, तनिषा भारद्वाज द्वितीय तथा अपर्णा तृतीय स्थान पर रहीं। साइबर क्राइम जागरूकता पर आधारित स्किट में रौशनी कुमारी, नेहा कुमारी, काजल एवं चंद्रिका ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत जेंडर सेंसिटाइजेशन के तहत पॉश शपथ भी दिलाई गई, जिसमें रजत मलिक, रॉबिन जॉन, तनिष्का शर्मा, उन्नति एवं चंद्रिका शामिल रहे। इसके अतिरिक्त जागरूकता वीडियो, पीपीटी प्रस्तुति एवं जियोटैग्ड फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के माध्यम से गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की, वहीं शिक्षकों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम ने छात्रों को सुरक्षित एवं जागरूक डिजिटल व सामाजिक वातावरण के प्रति प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button