मेरठ

एमआईटी में ‘यूनि इटालिया’ का विशेष सत्र

छात्रों को बताए इटली में पढ़ाई के सुनहरे अवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में छात्रों तथा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों और काउंसलर के लिए इटली में उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इटली दूतावास, भारत द्वारा समर्थित आधिकारिक संस्था ‘यूनि इटालिया’ के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के नए आयामों से अवगत कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत यूनि इटालिया की एसोसिएट रूबी थॉमस द्वारा छात्रों के साथ आयोजित इंटरैक्टिव सत्र से हुई। उन्होंने इटली में अध्ययन की संभावनाओं, वैश्विक एक्सपोज़र और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के बढ़ते महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके उपरांत यूनि इटालिया के इंडिया ऑफिस के कोऑर्डिनेटर अर्कप्रभा बिस्वास एवं इटैलियन लैंग्वेज कोऑर्डिनेटर रोसेला ने आमंत्रित प्रधानाचार्यों एवं काउंसलर्स के साथ विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान रोम्बस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अमित कोहली, केडी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रूपल रस्तोगी, न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल रंजीत सिंह सहित मुनीराम यादव उपस्थित रहे। सत्र में प्रतिनिधियों ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में इटली में पढ़ाई के महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय छात्रों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी।
साथ ही इटली में उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उन्होंने भारत में इटैलियन भाषा के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया और विद्यालयों से छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, एचओडी डॉ. सपना देशवाल, आउटरीच हेड शिखा चौहान, रितिमा एवं सुमित राणा का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button