रामनवमीं अवकाश के बावजूद भी विधुत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी रहे उपस्थित
उपभोक्ताओं की शिकायत का किया निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। रामनवमी के दिन सरकारी अवकाश होने के बावजूद भी विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहे। रींगस सहायक अभियंता अश्वनी कुमार मीणा ने बताया कि मार्च माह को देखते हुए रामनवमी की अवकाश होने के बाद भी कर्मचारी, कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय में मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। कनिष्ठ अभियंता अभिषेक नेहरा में सोमेंद्र चौधरी से मौके पर ही संवाददाता रवि प्रकाश चावला ने बात की तो उन्होंने बताया कि फिर रामनवमी की अवकाश होने के बावजूद भी उपभोक्ताओं की किसी भी प्रकार की शिकायत का निस्तारण शांतिपूर्वक किया जा रहा है एवं विद्युत बिल में हुई गड़बड़ी को भी तुरंत प्रभाव से ठीक किया जा रहा है। इसी के साथ ही रबी की फसल को देखते हुए कृषि उपभोक्ताओं के जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों व उपभोक्ताओं ने सहायक अभियंता एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया।




