बोकारो

आईईएल थाना प्रभारी के सक्रियता से लापता छात्र महज तीन घंटों में हुआ बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ससबेडा पूर्वी पंचायत के नावाडाडीह ग्राम के सरोज कुमार मांझी के 13 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार मांझी विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला किंतु विद्यालय नहीं पहुंचा तत्पश्चात विद्यालय की छुट्टी होने की उपरांत जब गणेश कुमार मांझी घर नहीं पहुंचा तब परिजन चिंतित होकर खोजबीन करने लगे इसके बावजूद भी कुछ पता नहीं चला। वहीं मामले को लेकर परिजन आई ई एल थाना को बच्चे की लापता की सूचना लिखित आवेदन के माध्यम से दिए। वहीं आवेदन मिलते ही आई ई एल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी एवं सड़क में जांच अभियान भी लगा दिए इसके बावजूद अपने सूचना तंत्रों को भी सक्रिय कर दिए। वहीं थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो की सक्रियता के कारण लापता छात्र गणेश कुमार मांझी को महज 3 घंटों के अंदर बरामद कर समाजसेवी पिंटू पासवान के समक्ष उसके परिजन को सकुशल सौंपा। वहीं आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के सक्रियता का लोगों ने काफी प्रशंसा किए। इस दौरान आई ई एल थाना के सब इंस्पेक्टर अभिषेक किशोर, एएसआई शशि भूषण कुजूर, रामदास मांझी, आरक्षी नीरज कुमार शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button