बरेली

फरीदपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली : तहसील फरीदपुर नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा प्राचीन रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार साहूकारा पहुंची और वहां से भ्रमण करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली से गुजरती हुई पुनः प्राचीन रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई।पूरी यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रामनवमी शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अलंकार अगनो‌त्री मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button