गाजियाबाद
लोनी में बढ़ता प्रदूषण बना ‘खतरे की घंटी’
पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण ने अब गंभीर रूप ले लिया है। चारों ओर फैलती धूल, धुआं और जहरीली हवा ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड नंबर 41 के पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी गहरी चिंता जताई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित अपने पत्र में सभासद अंकुश जैन मिकू ने बताया कि क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए हालात और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। पार्षद अंकुश जैन मिंकू ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, निर्माण कार्यों पर सख्त निगरानी रखी जाए, और जो भी प्रदूषण फैलाने वाले स्रोत हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाने की भी अपील की गई है।उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों से शीघ्र इसका निराकरण कराने के निर्देश जारी आम जनता को स्वच्छ जीवन व्यतीत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे , ताकि लोनी क्षेत्र की जनता को प्रदूषण से राहत मिल सके और वे स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण में जीवन जी सकें।

