हापुड़

हापुड़ में मिशन शक्ति के तहत महिला मैराथन का हुआ आयोजन…

महिलाओं में सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0 (द्वितीय चरण)’ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम हापुड में आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत ” रन फॉर एम्पावरमेंट – वुमन मैराथन ” का आयोजन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मैराथन की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई। सी ओ ट्रैफिक राहुल यादव और महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन रामलीला मैदान से अतरपुरा चौपला तक निकाली गई। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने जोर दिया कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है कि महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और समाज में आत्मनिर्भर बन सकें। मैराथन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सशक्तिकरण के नारे लगाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button