यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं ओवर स्पीडिंग रोक लगाने के ध्यानार्थ एसपी व डीटीओ के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
An intensive vehicle checking campaign was conducted under the leadership of SP and DTO to make the traffic system smooth and to stop over speeding

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त पाकुड़, पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के आदेश पर जिला मे परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने एवं बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ओवर स्पीडिंग वाहन का परिवहन करने पर रोक लगाने के उद्देश्य से एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी,पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) जितेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी हिरनपुर के नेतृत्व में जिलें के पाकुड़ हिरनपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहनों का सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान जिला परिवहन कार्यालय जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अजहद अंसारी के एवं जिला पुलिस बल के पुलिसकर्मी उपलब्ध रहे जांच के क्रम में वाहनों का ऑनर बुक , हेलमेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग आदि के साथ साथ वाहनों पर लगे नम्बर प्लेट दोनों तरफ की भी जांच की गई। जांच के दौरान सभी 30-35 दो पहिया वाहनों को जप्त किया गया जिसमें 25 वाहनों में बिना हेलमेट वाहन का परिवहन करने एवं अन्य वाहनों के सम्बंधित अन्य कागजात अधूरे पाए जाने को लेकर सबी 25 वाहनों से नियम संगत जुर्माना इ पॉस मशीन के माध्यम से जमा करने की राशि 28,500 रुपया जुर्माना की राशि रही। जांच अभियान के सम्बन्ध मे जानकारी लेने पर जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनों की भी जांच अभियान जिला के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर चलाया जा रहा है एवं जांच के दिन मे सुबह एवं शाम चलाने का निर्देश है एवं जांच के क्रम मे मुख्य रूप से बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बॉडी अल्टरेशन एवं आदि की भी जांच की जा रही है जिला के सभी वाहन चालक, स्वामी,सभी अभिभावकों से अपील भी किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दे और जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह वाहन चलाते समय सेफ्टी रूल का पालन जरूर करे। जांच के दौरान उन्होंने बताया की अभियान आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगा। जिन वाहनों का परमिट,बीमा,फिटनेस, प्रदूषण, ओवरहाइट, ओवरलोड नही रहे की स्तिथि मे एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा साथ ही ओवरस्पीड ट्रिपल राइड करते हुए पकडे जाने पर ऐसे वाहनों के चालक एवं वाहन मालिक पर अन्य जरुरी कार्रवाई करने के साथ जुर्माना भी लगाया जायेगा।



