बेतुल
बैतूल मलाजपुर से कांग्रेस जोड़ो यात्रा को दी हरी झंडी
संत श्री गुरु साहिब बाबा के समाधि स्थल से यात्रा का शुभारंभ

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र जायसवाल सहित कई नेता रहे मौजूद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मलाजपुर स्थित संत श्री गुरु साहिब बाबा के समाधि स्थल से मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद द्वारा कांग्रेस जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम, चिचोली के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व आपूर्ति निगम अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र आर्य, परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंदराम, प्रदेश सचिव अक्कू पटेल सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
इसके अलावा पूर्व जनपद सदस्य सोबू पंडोले, शहर अध्यक्ष विजय आर्य, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चुन्नीलाल यादव, युवा नेता राहुल पटेल, रुपेश आर्य, वीरेंद्र यादव, मनीष आर्य, पूर्व सरपंच माना कुमरे, उप सरपंच कृष्णा पटवारी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इंदिरा बाई, ललिता राठौर, परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष कंचना बारसकर और राजेश बाबा साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



