बोकारो

डॉ प्रभाकर वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 का बेस्ट परफॉर्मेंस का अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड जीता।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो । कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू कर्नाटक में 24 से 26 मार्च, 2026 तक वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट, 2026 का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय 30 देशों एवं भारत देश के सभी राज्यों से सात सदस्यों ने भाग लिया। प्रत्येक राज्य से तीन महिला एवं तीन पुरुष वॉलंटियर्स का चयन किया गया था और एक टीम लीडर बनाया गया था। प्रत्येक राज्य से कुल सात सदस्यों ने भाग लिया। टीम लीडर का दायित्व राज्य के सक्रिय एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने किया। जिसे भारत सरकार द्वारा नामित किया गया था।झारखंड राज्य के टीम में टीम लीडर डॉ प्रभाकर कुमार , के बी कॉलेज बेरमो एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद के वॉलंटियर्स देवशरण महतो, संदीप रविदास, उत्कर्षा चौधरी, गौरी चमारिया एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी हजारीबाग से सुजीत कुमार, अनीषा खलखो शामिल रही। वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट ( मीट) में पांच विषयों हेल्थ एंड वेलनेस, यूथ इन डेमोक्रेसी, साइबर क्राइम, पीस एंड सिक्योरिटी, एग्रिकल्चर एंड सस्टेनेबिलिटी विषय पर वॉलंटियर्स ने अपने अपने विचार रखे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय 30 देशों से आए डेलीगेट ने अपने अपने देश की संस्कृति को सांस्कृतिक प्रस्तुति कर मंच पर दिखलाया। भारत के सभी राज्यों से आए वॉलंटियर्स ने भी अपने अपने राज्य की संस्कृति को सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया। वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 का थीम वैश्विक प्रगति के लिए युवा एकजुटता, समानता , स्वास्थ्य, स्थिरता रखा गया था।कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष व खुशी व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button