हापुड़

द्वितीय ग्राम पंचायत शूटिंग प्रतियोगिता….

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड – दिनांक 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक ज्ञान ज्योति एकेडमी, डासना (गाजियाबाद) में आयोजित द्वितीय ग्राम पंचायत शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोदीनगर रोड, हापुड़ की 5 छात्राओं ने शूटिंग कोच के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया जिसमें छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में 5 स्वर्ण पदक प्राप्त किये । चैंपियन ऑफ चैंपियन NR राइफल में सौम्या त्यागी (कक्षा VIII) ने द्वितीय स्थान ट्रॉफी और नकद पुरस्कार 3100/- एवं SSF राइफल में अदिति चौधरी (पूर्व छात्रा) ने दूसरा स्थान ट्रॉफी, रु0 5100/- नकद पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया । प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय प्रबन्धन ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button