हापुड़

इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान ने युवक की करी जानलेवा पिटाई…

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – उत्तर प्रदेश के  हापुड़ में एक NGO संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अदनान पर जानलेवा हमला किया । घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावरों ने अदनान को घेर लिया और जमकर पीटा । घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई , जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया । घर में घुसकर युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो  हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

फिलहाल  हापुड नगर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। और परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button