ललितपुर
सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी में मनाया जाएगा गणित उत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब ललितपुर के अंतर्गत अध्यक्ष/जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं उपाध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की सहमति एवं निर्देशन में एवं सचिव/जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश मार्गदर्शन में आगामी 31 मार्च 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में गणित उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, गणित मॉडल प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम/प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा कि समस्त राजकीय, अशासकीय, वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य को आदेशित कर दिया है कि छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कराया जाए। इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के भी कक्षा 6-8 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे।



