ललितपुर

ग्राम सतगता की महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम सतगता की कई महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग की। मांग करते हुए उन्होंने कहा कि शराब सेवन के कारण कई गरीब परिवार तबाह हो गए हैं। शराब पीकर पुरुष सदस्य महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं, जिसके चलते महिलाओं में भय व्याप्त है, महिलाएं मेहनत मजदूरी करके जो पैसा लाती है पुरुष उसे छीनकर शराब पी लेते हैं और महिलाओं को परेशान करते हैं। गांव के परिवारों का माहौल खराब होने से छोटे छोटे बच्चे और बच्चियों पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन अभी तक दुकान नहीं हटाई गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दुकान को नही हटाया गया तो महिलाएं 1 अप्रैल से आंदोलन करने को विवश होंगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। महिला सशक्तिकरण का जो प्रधानमंत्री का विजन है उसे गांव की शराब की दुकानें पलीता लगा रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button