रामपुर शाहबाद
सपाइयों ने डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। युवा सपाइयों ने गुरुवार को शाहबाद तहसील में पहुंचकर एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार राजेश कुमार को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से युवा सपाइयों ने सपा सांसद डिम्पल यादव पर मौलाना शाजिद रशीदी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष यादव, हर्षित यादव,सौरम यादव, जितेन्द्र यादव अनुज पांडे, अनिल यादव,यशवीर यादव डी.पी यादव, सचिन यादव आदि रहे।

