बरेली

इज्जत नगर स्थित सेंट्रल जेल से उम्र कैद की सजा काट रहा बंदी चकमा देकर हुआ फरार

जिलाधिकारी और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केंद्रीय कारागार पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था की करी समीक्षा   

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                     
बरेली। शहर के इज्जतनगर स्थित सेंट्रल जेल से सोमवार दोपहर एक उम्रकैदी के फरार होने की घटना से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार बंदी की पहचान दिनेश पुत्र अरविंद निवासी नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। वह बिजनौर के एक पॉक्सो एक्ट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और पिछले छह वर्षों से जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, दिनेश को विशेष पर्ची के आधार पर जेल परिसर से बाहर कार्य के लिए निकाला गया था। उससे पहले 12 अन्य बंदियों को भी बाहर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने सुरक्षा कर्मियों को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया। काफी देर तक उसका पता नहीं चलने पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य केंद्रीय कारागार पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की समीक्षा की। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए पांच वार्डरों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button