यूपी पुलिस सुधारों में महत्वपूर्ण कदम: सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘पुलिस मंथन-2025’ सम्मेलन में यूपी पुलिस के सुधारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस रिफॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 07 जनपदों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया है।
वर्तमान में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में साइबर थानों का गठन किया जा चुका है तथा प्रत्येक थाने में साइबर हेल्पडेस्क स्थापित की जा चुकी है। यह कदम साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और स्मार्ट पुलिसिंग को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अपराधियों में भय और नागरिकों में विश्वास पैदा करने वाली यूपी पुलिस अब प्रोएक्टिव और प्रेडिक्टिव पुलिसिंग की ओर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में पुलिसिंग में तकनीकी उन्नति और सुशासन की नई मिसाल कायम हो रही है।


