बरेली

दिनदहाड़े घर में चोरी

बेटी की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये पार, आरोपी फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तहसील फरीदपुर के शिकायतकर्ता पप्पू पुत्र राममूर्ति, निवासी मोहल्ला  परा विक्की मेडिकल के पास, निवासी ने थाने फरीदपुरमें दी गई शिकायत में बताया कि उनके घर में दिन के समय चोरी की घटना हुई। उन्होंने अपनी पुत्री पूजा की शादी के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये घर में रखे थे।
आरोप है कि मोहल्ले का ही निवासी विकास पुत्र राजकुमार उनके घर में घुस आया और शादी के लिए रखी पूरी नकदी चुरा ले गया। जब शिकायतकर्ता विकास के घर पहुंचे तो पता चला कि वह घर से फरार हो चुका है।
घटना के बाद परेशान होकर शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button