शामली

बीबीपुर हटिया में जानलेवा हमले के मामले में 4 वांछित आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।


शामली। थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर हटिया में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, विगत 24 फरवरी को गांव बीबीपुर हटिया में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना कैराना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इरफान पुत्र हनीफ, बाबर पुत्र वैसर, अकदस पुत्र हारुन और इस्लाम पुत्र स्व. शकूर निवासी ग्राम बीबीपुर हटिया थाना कैराना जनपद शामली शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी मामले में सबदर, सादिक, गुलनिशार, शराफत और समून उर्फ दिलावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र त्यागी, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश, राहुल कुमार और बबलू कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button