रांची

असम चुनाव के चबुआ में JMM प्रत्याशी के समर्थन में कल्पना सोरेन ने किया जनसंपर्क

Kalpana Soren did public relations in support of JMM candidate in Chabua for Assam elections

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/ असम विधानसभा चुनाव के तहत चबुआ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के समर्थन में गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन एवं सांसद श्रीमती जोबा माझी ने चबुआ क्षेत्र के चाय बागानों में कार्यरत मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने मजदूरों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। नेताओं ने आश्वासन दिया कि मजदूरों के हितों की रक्षा एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button