बरेली

स्मार्ट मीटर बना मुसीबत उपभोक्ता परेशान

रोज आ रहीं बड़ी संख्या में  शिकायतें

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फ्यूज उड़ने के चलते बिजली गुल होने को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले विद्युत निगम की ओर से जारी होने वाले स्मार्ट मीटर के गलत बिल उपभोक्ताओं के दिमाग की भी बत्ती गुल कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर रोज करीब एक हजार शिकायतें आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर  बिल से संबंधित होती हैं। किसी के बिल पर दूसरे का आठ महीने का बकाया जुड़कर आ रहा है, तो एक उपभोक्ता के बिल पर बलिया के उदयराज का नाम दिख रहा है।
विगत दिवद बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे सुभाषनगर के आदित्य कुमार ने बताया कि घर में सिर्फ दो पंखे चलते हैं। बिल माइनस 2200 रुपये दिख रहा है। छोटी बाजार के हरपाल मौर्य ने बताया कि 20 मार्च 2026 को कनेक्शन ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। बिल जीरो करने के लिए 10 हजार रुपये जमा कर दिया गया। घर का ताला बंद है फिर भी आ रहा है बिल।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button