भरत पुर
गृह राज्य मंत्री का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर- राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के गॉव जहाज स्थित कारिस देव बाबा मेले में जाते समय दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। भुसावर शहर मण्डल अध्यक्ष धीरज पाण्डेय ने बताया कि गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम के आने की सूचना के बाद भुसावर के हिण्डौन सडक मार्ग पर क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी ने बताया कि गॉव छौंकरवाडा में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का स्वागत पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा एवं पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



