गोड्डा

मोहब्बत का रंग सबसे अलग कदमा गांव में सजी शानदार कवि सम्मेलन व मुशायरे की महफिल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
बसंतराय। बसंतराय प्रखंड अंतर्गत कदमा गांव में अंजुमन तरक्की उर्दू गोड्डा के तत्वाधान में एक भव्य कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंजुमन के संयुक्त सचिव एवं मशहूर नौजवान शायर शम्स परवाना ने किया जिसमें क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित शायरों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। मुशायरे का उद्घाटन अंजुमन तरक्की उर्दू झारखंड के प्रदेश सहायक सचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर इंजीनियर सुशील साहिल तथा धोरैया (बांका) के सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हफीज मकबूल, डॉ अब्दुर रशीद (सनहोला ) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स गोड्डा के अध्यक्ष सह रिफा ए दीन फाउंडेशन के संस्थापक मु कामरान अशरफी ने की। जबकि संचालन उस्ताद शायर कलीमुल्लाह परवाना ने बेहतरीन अंदाज में किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य इकरारुल हसन आलम, बसंतराय प्रखंड प्रमुख अंजर आलम, जिला पार्षद मो एहतेशाम उल हक, जिला पार्षद अरशद वहाब, जिला मुख्या संघ के उपाध्यक्ष मु आलमगीर आलम, गलुकल ब्लड बैंक के डायरेक्टर मो वाजिद अंसारी, अल्फा सॉल्यूशन पटना के डायरेक्टर मोहम्मद नौशाद सोशल मीडिया इंचार्ज तनवीर राजा، झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड संयुक्त सचिव मो मुबारक हुसैन एवं कांग्रेस नेता अब्दुल खालिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में शायरों ने अपने-अपने कलाम से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर सुशील साहिल ने जब यह पंक्तियां पढ़ीं नहीं यह लाल पीला है ना तो नीला हरा कला।।अलग ही रंग होता है मोहब्बत का जमाने में ।। तो पूरा पंडाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके अनोखे अंदाज में पेश की गाई गजलें खास कर कुत्तों पर आधारित गजल को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला। इसके अलावा उत्तम कुमार ,बुलबुल कुमार, तल्हा जिया गोड्डावी और कई शहरों के प्रस्तुति को भी खूब सारा गया। कार्यक्रम के अंत में शम्स परवाना ने अपनी गीत और गजलों की प्रस्तुति से शमा बांध दिया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button