सिंगरौली

कोयलखूंथ में क्षत्रिय कुलावंत संगठन की बैठक

महाराणा प्रताप जयंती भव्य बनाने की तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिले में महाराणा प्रताप जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए क्षत्रिय कुलावंत संगठन द्वारा गुरुवार को कोयलखूंथ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि जयंती आयोजन के माध्यम से समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा तथा सभी सदस्यों से जिम्मेदारीपूर्वक भूमिका निभाने की अपील की।
संगठन के सचिव दशरथ सिंह भाटी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महाराणा प्रताप के संघर्ष और पराक्रम का उल्लेख किया तथा युवाओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही बड़े आयोजनों की सफलता की कुंजी है और सभी सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
तहसील अध्यक्ष विकेश सिंह ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि हर गांव और क्षेत्र से समाज के लोगों को जोड़कर आयोजन को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्य दीपक सिंह और मनोज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जयंती को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।
बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने इन मुद्दों को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
बैठक में रोहित सिंह, अंशु सिंह, विकेश सिंह, अंकित सिंह, दशरथ सिंह, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, जोगिंदर सिंह, उदय सिंह, विजय कुमार शाह, जवाहर सिंह, कृष्णा सिंह, हरिनारायण सिंह, रामप्रकाश पाल, मनोज कुमार सिंह, दीपक सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button