मथुरा

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पहली ही मुलाकात में कर दिया दुष्कर्म का प्रयास

थाने पहुंचा मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने से पहले जरा सोच लें। अक्सर लड़कियां प्रोफाइल और पिक देखकर दोस्ती कर लेती हैं लेकिन इस पर भी जाल बिछा है। इंस्टा पर दोस्ती के बाद पहली ही मुलाकात में जब दुष्कर्म की कोशिश हुई तो लड़की को लड़के की सच्चाई पता चल गई। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद युवती ने युवक से मुलाकात की तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वृंदावन थाने में दर्ज कराए मुकदमे में मथुरा के अंतापाड़ा निवासी युवती ने बताया कि महेश नामक युवक के साथ उसकी दाेस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। इसके बाद नवंबर के महीने में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। आरोप लगाया कि महेश ने 31 मार्च को फोन करके मिलने के लिए वृंदावन बुलाया। जब उसने कहा कि पैसे नहीं हैं तो आरोपित ने सौ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपित ने उसे वृंदावन बुलाया और पागल बाबा मंदिर के समीप एक गेस्टहाउस में ले गया। गेस्टहाउस में जबरन कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। वृंदावन थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button