पाकुड़ में शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र निर्गत की समस्या पर अंचल अधिकारी से हुई मुलाकात
A meeting was held with the Zonal Officer in Pakur on the issue of issuing caste certificates to the Shershahwadi community.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ अंचल अधिकारी (सीओ) अरविंद कुमार बेदिया से मुलाकात की। इस दौरान शेरशाहवादी समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी को बताया कि समुदाय के कई लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में तकनीकी एवं प्रक्रियागत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही आवश्यक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी, ताकि प्रक्रिया स्पष्ट हो सके और लोगों को सुविधा मिल सके। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसायटी के संयोजक मो. आजफारुल हक, मो. बाबर शेख, कांग्रेस पार्टी के जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, एसडीपीआई के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अब्दुल हन्नान, एसडीपीआई के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य ओबैदुर रहमान सहित समुदाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



