बरेली

हिंदी रंगमंच दिवस मनाया गया         

यूथ  वेलफेयर सोसायटी के द्वारा होगा 5 अप्रैल को रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
                   
  बरेली। यूथ वेलफेयर सोसायटी कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था के द्वारा नावेल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में हिंदी रंगमंच दिवस मनाया गया, इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी रविवार दिनांक 05 अप्रैल 2026 को “रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह 2026” चौपला चौराहे स्थित रोटरी भवन प्रांगण दोपहर 03:00 सांय 06:00 बजे तक मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा हिंदी रंगमंच को मजबूती प्रदान करने के लिए यह एक सकारात्मक कदम है इस प्रकार के कार्यक्रमों से कलाकारों ही बल्कि युवा पीढ़ी भी रंगमंच की ओर अग्रसर होती है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी व कार्यक्रम संयोजक पवन कालरा ने बताया कि कार्यक्रम में महिला व पुरुष दोनों वर्ग के लोगों को सम्मानित किया जाएगा ऐसे रंगकर्मी जिन्होंने ने रंगमंच की अलग-अलग विधाओं के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट कला का मंचन कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बरेली रंगमंच का गौरव, मान-सम्मान बढ़ाने में अपना योगदान देकर बरेली का नाम रोशन किया ऐसे कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक उमेश  कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश सक्सेना ने किया एवं आगामी कार्यक्रम रंगकर्म गौरव सम्मान 2026 के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ समाजसेवी व उद्यमी पवन सक्सेना ने संस्था परिवार व कलाकारों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button