बरेली
स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन
खेल प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज जनपद वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सभी जनपदों में किया गया ।
उक्त के क्रम में जनपद बरेली के अर्बनहाट स्थित ऑडिटोरियम में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो की उपस्थिति में किया गया। जहां सभी ने मा0 मुख्य मंत्री जी के उद्बोधन कोई देखा और सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तदोपरांत सरस्वती वंदना से कार्यकम की शुरुआत की गई।कार्यकम में अतिथियों के स्वागत सत्कार हेतु स्वागत गीत की प्रस्तुति स्कूली छात्राओं द्वारा की गयी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्र/छात्राओं को पुस्तको का वितरण किया गया इस के साथ ही प्रान्त स्तर पर आयोजित ताइकवांडो प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक नवाबगंज एम0पी0 आर्या उपस्थित रहे। अधिकारियो में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 विनीता उपस्थित रहीं।




