साहेबगंज

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो का किया निरीक्षण

District Immunization Officer inspected Community Health Center Borio

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.किरण माला ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉ.किरण माला ने प्रसव केन्द्र प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चा को मिलने वाली सुविधाओं का हाल चाल जाना।उपस्थित एएनएम से प्रसव की जानकारी ली। इसके बाद प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने नियमित टीकाकरण के तहत कोल्ड चेन सिस्टम मेनटेनेंस साफ-सफाई को देखा,डॉ.किरण माला ने कहा कि सभी एएनएम को एसबीए प्रशिक्षण दिया जाएगा।सभी एएनएम, साहिया साथी एवं सीएचओ से हेड काउंट सर्वे कराने की बात कही। ताकि लोगों में बिमारियों का पता चल सके।वही मौके पर जिला आरसीएच कार्यालय के सहायक आदित्य कुमार,बीपीएम विष्णु कुमार भगत,फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार,राधेश्याम,एएनएम रिंकू कुमारी,आशा कुमारी,सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button