बरेली

राजश्री कालेज के गृहविज्ञान विभाग में वार्षिक समारोह ‘‘आरंभ का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी के गृहविज्ञान विभाग में वार्षिक फूड फेस्ट कार्यक्रम आरंभ आयोजित किया गया। इस समारोह में फूड फेस्ट के अंतर्गत विभिन्न परम्परागत एवं आधुनिक खाद्य व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। रीजनल एम्ब्राइडरी आधारित विभिन्न परिधानों, काष्ठ-कला आधारित दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन करते हुए ,गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को रूबरू कराया।
समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं सचिव  राकेश कुमार अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए अपने अनुभव साझा किए ।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बेहतर स्वास्थ्य के लिए पाक- कला में स्वच्छता, गृह सज्जा में प्रवीणता से सम्बन्धित महत्व को समझाते हुए संपूर्ण टिप्स दिये साथ ही छात्राओं  को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया।
फूड फेस्ट में अंशरा परवेज, संजना, वर्षा, भावना को छोले-भटूरे बेस्ट फूड स्टाल के लिये, बेस्ट स्टाल डेकोरेशन नेहा शर्मा एण्ड ग्रुप को प्रथम स्थान से नवाजा गया। बॉटल आर्ट कम्पटीशन में किंजा को, फैशन फिगर डिजाइनिंग में सिमरन को विजेता घोषित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button