मथुरा

मथुरा में सीडीओ ने सीएमओ को नोटिस जारी किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाए जा रहे शिविर में अव्यवस्थाओं मिलने का मामला सामने आया है। वृंदावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने की खबर पर औचक निरीक्षण करने पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने मौजूद कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान शिविर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी समेत अधिकांश स्टाफ अनुपस्थित मिला। मौके पर केवल एक कर्मचारी ही उपस्थित पाया गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लंबी प्रतीक्षा करते नजर आए। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में शिविर स्थलों पर नियमित पर्यवेक्षण एवं निगरानी न किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button