जालौन

आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि से दो दर्जन गांवों की फसलें हुई बर्बाद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। शनिवार को आयी तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की हजारों एकड़ क्षेत्र में लहलहाती या फिर कटी पड़ी फसलों को पूरी तरह से बर्बाद करने की कहानी लिख डाली।
शनिवार की अपरान्ह में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गये उस दौरान ज्यादातर किसान अपने खेतों पर मौजूद थे तभी अचानक ओलों की बारिश शुरू हो गयी जिसमें ग्राम कुठीला, निजामपुर, दौलतपुर मिहोना, सलेमपुर, इटहआ, सलेमपुर कालपी, कुठौंद, नोरेजपुर, नहली, पीपरी, रंधीरपुर, धर्मपुर, लोहई, टिकरी, करमुखा, भदेख दिबारा, भदेख मुस्तकिल आदि दो दर्जन गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीनों की फसलें चैपट हो गई। जबकि नैनापुर, हिंडोली, उमरी, चैथ, हसनपुर, रोमई, हरिशंकर पुर, रोमई, देबन पुरवा आदि गांवों में फसलों का बड़े स्तर पर नहुकसान होने की बात कही जा रही है। कुदरत की मार से बेहाल किसान के सामने अब अपने परिवारजनों का पेट भरने तक की मुसीबत खड़ी हो गयी। हालांकि लेखपालों की सामूहिक टीमों का गठन किया गया है। जो आला अधिकारियों के निर्देशन में ओला प्रभावित गांवों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों की आख्या देंगे ताकि उन्हें तत्काल राहत पहुंचायी जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button