खैरथल

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने किशनगढ़बास में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया

व्यवस्थाऐं में सुधार के दिए निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने सोमवार को किशनगढ़बास क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक एवं जनसेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय, पंचायत समिति, सीएचसी एवं नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने एसडीएम कार्यालय किशनगढ़बास की राजस्व शाखा, कोर्ट शाखा सहित अन्य शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रिकॉर्ड व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने पंचायत समिति किशनगढ़बास का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीएचसी किशनगढ़बास के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई, स्टाफ की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड को पूर्णतः तैयार रखने, स्टाफ को प्रशिक्षित रखने तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव एवं त्वरित उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ओआरएस, ग्लूकोज एवं अन्य आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
नगर पालिका किशनगढ़बास में निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने लंबित फाइलों की समीक्षा की तथा शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर लक्ष्य अनुरूप पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव, बीडीओ संजय यादव, तहसीलदार अभिषेक यादव, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button