मथुरा

विवाहिता का बेटे के साथ अपहरण

सोने-चांदी के जेवर गायब; ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव जौनई से एक विवाहिता और उनके दो वर्षीय मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जौनाई निवासी सुनील कुमार पुत्र रामस्वरूप ने थाना जैंत में दी गई तहरीर में बताया कि बीती 17 मार्च 2026 की दोपहर 1:30 बजे उनकी पुत्रवधू सीता (22) को नामजद सौरभ पुत्र लाल चंद्र निवासी विशूं, थाना फरह, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के अनुसार विवाहिता अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और दो वर्षीय पुत्र को भी ले गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस से मदद मांगी गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button